आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को सकारात्मक व सशक्त बनती- डॉ.अर्पिता गुप्ता

गर्ल्स फैशन हाउस का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 अप्रैल। रविवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गर्ल्स फैशन हाउस का शुभारंभ हुआ| उद्घाटन समाज सेवी डॉ.अर्पिता गुप्ता द्वारा किया गया| डॉ. गुप्ता ने वीना शर्मा को बधाई देते हुए कहा महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और उन्हें सशक्त बनाती है। यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गर्ल्स फैशन हाउस की प्रोपराइटर वीना शर्मा ने बताया पिछले 14 वर्षों से उनके द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के लिए घर से फैशन हाउस संचालित किया जा रहा था जिसकी द्वितीय शाखा का महिलाओं की सुविधा को देखते हुए मुख्य बाजार में शुभारंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि दुकान में फैंसी एवं ब्रांडेड वस्त्र उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। पार्टनर अनुभूति सक्सेना ने कहा कि दुकान में कपड़ो के साथ ही एसेसरीज जैसे आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गॉगल्स ,पर्स, परफ्यूम, बेल्ट इत्यादि जैसी कई चीजें उचित दाम पर उपलब्ध रहेंगी | डॉ. गुप्ता ने कहा ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतरीन सेवा को वीना ने हमेशा प्राथमिकता दी है | प्रथम दिन ही खरीदारी में ग्राहकों का उत्साह दिखा | कार्यक्रम मे ज्योति शर्मा, मंजू राठौड, शकुंतला का भी सहयोग रहा |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *