शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की बड़ी मांग, जून-जुलाई में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की DPC कराने के लिए अतिरिक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की बड़ी मांग, जून-जुलाई में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की DPC कराने के लिए अतिरिक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 जून। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) ने शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य तथा कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक से मुलाकात की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर सत्र 2026-27 की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) जल्द से जल्द आयोजित करवाने की पुरजोर मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त निदेशक महोदय से आग्रह किया है कि सत्र 2026-27 के अंतर्गत संस्थापन एवं प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों की स्थायी पात्रता सूची तुरंत जारी करवाई जाए। इसके साथ ही, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) के पदों पर होने वाली डीपीसी, जो अतिरिक्त निदेशक स्तर पर ही संपादित की जानी है, उसे आगामी जून और जुलाई माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से संपन्न करवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त निदेशक को अवगत कराया कि यदि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी होती है, तो विभाग के योग्य कार्मिकों को समय पर पदोन्नति और वित्तीय लाभ मिल सकेगा, जिससे कर्मचारियों में कार्य के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने मुलाकात के बाद बताया कि अतिरिक्त निदेशक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को बेहद गंभीरता और सहानुभूतिपूर्वक सुना। उन्होंने संघ को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर विभाग द्वारा तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और तय समय सीमा में स्थायी सूची जारी करने के प्रयास किए जाएंगे। अतिरिक्त निदेशक से मिले इस सकारात्मक और ठोस आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार व साधुवाद प्रकट किया।

sjps