शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) का शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) का शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सकारात्मक रुख के लिए जताया आभार
बीकानेर, 14 नवंबर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) का उनके कार्यालय में भावभीना अभिनंदन किया।
सकारात्मक रुख पर निदेशक का सम्मान
कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी (Departmental Promotion Committee), पद सृजन, पदस्थापन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में शिक्षा निदेशक द्वारा रखे गए सकारात्मक रुख के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह अभिनंदन किया गया। संघ की ओर से शिक्षा निदेशक को प्रशस्ति पत्र देकर, शॉल ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया, साथ ही “शिक्षा निदेशक जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी
अभिनंदन करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कमल नारायण आचार्य के साथ मदन मोहन व्यास, राजेश व्यास, गिरजा शंकर आचार्य, विष्णु दत्त पुरोहित, नवरत्न जोशी, कुलदीप जोशी, कृष्ण कुमार कल्ला, रोहित व्यास, शंकर पुरोहित, पवन मोदी, विजय शंकर आचार्य, वेद प्रकाश ढला, ओम, हरि मोहन जी, आसिफ अली, जगदीश सुथार, मरुधर श्रीमाली, रवि प्रकाश शर्मा, प्रियांशु सारस्वत, नवदीप व्यास, शिव शंकर शर्मा सहित शिक्षा निदेशालय के भारी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

निदेशक ने जताया आभार
इस मौके पर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संघ के अभिनंदन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विभाग संघ एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से ही अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर रहा है और विभाग की प्रगति कर्मचारियों के समर्पण पर निर्भर करती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *