शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के 54 दिनों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता

कमल नारायण आचार्य
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 जनवरी। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी द्वारा वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी में चयनित 348 +2=350 संस्थापन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही कार्यगृहण करने के आदेश जारी कर दिनांक 3-2-2025 तक कार्यभार गृहण तिथि तय की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश भी शीघ्र जारी होंगे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित डीपीसी 24/1/2025 को होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी कल दिनांक 24/1/2025 शुक्रवार को होगी। प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने इस हेतु मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा , शिक्षा मंत्री मदन दिलावर , शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल एवं शिक्षा निदेशक आशीष मोदी का इस हेतु आभार व्यक्त किया है। साथ ही 1986 के साथियों के लिए राज्य सरकार से छाया पदों को स्वीकृत कर डीपीसी में चयन करने की मांग की है। सभी मण्डलों में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी जनवरी माह में ही सम्पन्न करने की पुरजोर मांग की है। आचार्य ने पदोन्नत अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

pop ronak

आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशालय पर संध के द्वारा दिये गये 54 दिनों केअनिश्चितकालीन धरने की बड़ी सफलता है शिक्षा प्रशासन अपना वादा निभा रहा है जो कि धरना स्थगित करने के समय दिया गया था ।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *