शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा निदेशालय के सामने मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी एवं काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 06नवम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आचार्य ने बताया कि निदेशक महोदय की अनुपस्थिति में रणजीत सिंह गोदारा (आर.ए.एस) अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपकर वार्ता की जिसमें संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास ने विस्तृत रूप से अवगत कराया।

pop ronak

आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित उच्च स्तरों को आज ज्ञापन भेजकर पुरजोर मांग की गई है कि स्कूल शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के पदों की 2023-24 तक की रिव्यु तत्पश्चात् 2024-25 की नियमित डीपीसी जिसमें लोक सेवा आयोग से चयनित 1986 के कार्मिकों, पंचायत राज विभाग से आये कार्मिकों, दिव्यांगजनों के प्रकरणों को निस्तारित करते हुए केडर रिव्यु के आधार पर 01.04.2017 एवं 01.04.2023 से संशोधित पदों तथा नवसृजित जिलों के कार्यालयों में मंत्रालयिक संवर्ग के नवसृजित पदों को शामिल करते हुए डीपीसी की जावे ताकि कोई भी योग्य कार्मिक पदौन्नति के लाभ से वंचित नहीं रहे।

तीन सन्तान वाले मामलों के सम्बन्ध में अन्य विभागों की तरह शिक्षा विभाग में प्रभावित कार्मिकों का चयन बन्द लिफाफे/डेफर/न्यायालय निर्णाय के अध्यधीन रहने की शर्त के साथ करते हुए मंत्रालयिक अधिकारियों/कर्मचारियों की डीपीसी कार्य निर्बाध रूप से किया जावे। साथ ही आॅनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से शत प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर, पदौन्नत होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पदस्थापन की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

आचार्य ने बताया कि आज प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर, राम सिंह सिसोदिया, भगवत चरण पुरोहित धरने पर बैठे तथा धरने को समर्थन देने वालों में केसरीचन्द जनागल प्रदेश महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, जितेन्द्र गहलोत महामंत्री स्वतंत्र महासंघ, मुकुल आचार्य प्रदेश महासचिव राजस्थान कम्प्युटर शिक्षक संघ के अलावा महेश आचार्य, मनीष शर्मा, बंशीलाल जोशी, रविशंकर आचार्य, विष्णुदत पुरोहित, कुलदीप खत्री, रामचन्द्र बाल्मिकी आदि शामिल रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *