शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. बिनानी राजकीय मण्डल पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य मनोनीत

शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. बिनानी राजकीय मण्डल पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य मनोनीत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 11 अगस्त। पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी को म्यूजियम सर्किल स्थित संभाग के सबसे बड़े राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, बीकानेर की पुस्तकालय विकास समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजकीय मण्डल पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, जयपुर द्वारा प्रोफेसर डॉ. बिनानी के नाम की अनुमति प्राप्त हो गई है । विभाग द्वारा पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य बनाए जाने की अनुमति प्राप्त होने पर उन्हें समिति का सदस्य बनाया गया है ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने पुस्तकालय विकास समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर कहा कि वे मण्डल पुस्तकालय के विकास एवं पाठकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में पुस्तकालय प्रशासन को पूर्ण सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।

पुस्तकालय का व्यक्तित्व विकास में महत्ती योगदान – प्रोफेसर डॉ. बिनानी

मण्डल पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, राजस्थान सरकार एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार होते हैं । इस दृष्टि से मण्डल पुस्तकालय विभिन्न वर्गों यथा बच्चों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले किशोर-किशोरियों, युवक-युवतियों आदि को ज्ञानार्जन करने, सामान्य ज्ञान बढ़ाने व घटनाओं की अद्घ्यतन जानकारी प्राप्त करने का सर्वोत्तम स्थान है ।

प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने कहा कि पुस्तकालय में पाठकों को उपलब्ध सामग्री उनके अध्ययन को सार्थक बनाने में मदद करती है। पुस्तकालय का शांत वातावरण पाठकों को एकाग्रता से अध्ययन करने की सुविधा प्रदान करता है। इस दृष्टि से अध्ययन के साथ साथ पुस्तकालय का युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास में भी महत्त्वपूर्ण योगदान होता है ।
—————

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *