बीकानेर में सर्दी का असर कम, कोहरा छाया

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, न्यूनतम 10 के आसपास

बीकानेर , 6 जनवरी। बीकानेर में इस बार कड़ाके की सर्दी का इंतजार ही रह गया। जिन दिनों में कभी शून्य डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता था, वहीं इस बार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है।तापमान में बार-बार हो रहे बदलाव के बीच अब अधिकतम पारा बीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छूने की कोशिश में है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले अधिकतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। ऐसे में दोपहर में गर्मी और रात में नौ बजे बाद सर्द हवा चल रही है।
हालांकि सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। रात ग्यारह बजे बाद ही कोहरा शुरू हो गया, जो सुबह नौ बजे तक रहा। हालांकि विजिबिलिटी बहुत ज्यादा कम नहीं हुई। सौ मीटर तक भी आसानी से दिख रहा था, लेकिन इससे आगे कोहरा था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर संभाग में बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी लेकिन बीकानेर जिले में कहीं भी बारिश की खबर नहीं है। जिले के श्रीगंगानगर से सटे क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। लूणकरनसर में तो तापमान बीकानेर से भी ज्यादा रहा है। महाजन व अरजनसर में भी बारिश नहीं हुई। बीकानेर शहर में आने वाले दिनों में दिन में पारा बढ़ सकता है लेकिन रात में सर्दी अभी कायम रहेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *