गोपाष्टमी पर्व पर बीकानेर में ‘एक दीपक गोचर ओरण के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में शुक्रवार को लगेगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 23 अक्टूबर। गौ, गोचर और ओरण संरक्षण के प्रति जनजागृति का संदेश देने हेतु बीकानेर में “गोचर ओरण बचाओ महाआंदोलन” के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम “एक दीपक गोचर ओरण के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 29 अक्टूबर 2025 को शाम 5:00 बजे कर्मचारी मैदान, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने, पब्लिक पार्क बीकानेर में होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बलिदान हुए गौ भक्तों को श्रद्धा-सुमन और सामूहिक महाआरती

pop ronak

कार्यक्रम के संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि यह आयोजन केवल गोचर भूमि संरक्षण का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि 1966 में पूज्य करपात्र जी महाराज के नेतृत्व में गो रक्षा हेतु बलिदान हुए गौ भक्तों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का भी पावन अवसर होगा। इस आयोजन में प्रत्येक सहभागी दो दीपक अर्पित करेगा— “एक दीपक गोचर ओरण के नाम” और “एक दीपक गौ भक्तों के बलिदान के नाम”—जिससे प्रकृति, गोवंश और परंपरा के प्रति संवेदना और संकल्प व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में गौ माता की सामूहिक महाआरती संपन्न की जाएगी, जिसमें यह प्रार्थना की जाएगी कि “प्रशासन और सरकार दोनों में ऐसी सद्बुद्धि जागे कि गोचर भूमि सदैव सुरक्षित और संरक्षित रहे।”

कार्यकर्ताओं ने लिया संघर्ष का संकल्प

आयोजन की तैयारियों हेतु हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कैलाश सोलंकी ने कहा कि यह दीपदान हमारी आत्मा की पुकार है कि गोचर ओरण के हर अंश को बचाने का समय आ गया है। बंसीलाल तंवर ने इसे आंदोलन का शंखनाद बताते हुए कहा, “अब यह संघर्ष केवल निवेदन नहीं, संकल्प का स्वरूप ले चुका है—या तो गोचर बचेगा, या हम आखिरी दीप तक लड़ेंगे।” बैठक में निर्मल कुमार शर्मा, प्रेम सिंह घूमन्दा, सूरज प्रकाश राव, मनोज कुमार सेवक, योगेश गहलोत, हरीश गहलोत, नरसिंहदास मिमानी, उमाशंकर सोलंकी, मुकेश जोशी, राजकुमार राजपुरोहित और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *