राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के चुनाव सम्पन्न 

राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के चुनाव सम्पन्न 
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
बीकानेर , 9 सितम्बर।  राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन शान्तिपूर्वक तरीके से रविवार को सम्पन्न हुआ। उक्त चुनाव में दो प्रत्याथी  भंवर लाल व्यास एवं  मनोहर पाल भंवरिया थे। कुल 236 मतदाता, मतदाता सूची में मतदान हेतु पंजीकृृत थे जिसमें से 232 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान  98.30% रहा।  मनोहर पाल भंवरिया को कुल 122 मत एवं  भंवर लाल व्यास को कुल 110 मत प्राप्त हुए।  मनोहर पाल भंवरिया 12 मतों से विजयी रहे एवं संघ के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
समस्त मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण विभाग के अधिकारीगणों  मोहम्मद अली प्रोग्रामर, नरेश  कुमार प्रोग्रामर, घनश्याम  मेघवाल एवं  प्रमोद शर्मा प्रोग्रामर द्वारा किया गया।
ऑनलाइन  मतदान से संबंधित समस्त कार्य  महेश  महला, सहायक प्रोग्रामर द्वारा सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *