प्राचीन सैन मंदिर ट्रस्ट के चुनाव सर्वसम्मति से हुए

प्राचीन सैन मंदिर ट्रस्ट के चुनाव सर्वसम्मति से हुए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

एड.गुलाबचंद मारू अध्यक्ष, डॉ.ओमप्रकाश परिहार मंत्री व सुरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 18 जनवरी। सैन चौक, उस्ता बारी स्थित मंदिर श्री सैन जी ट्रस्ट के चुनाव रविवार को हुए। इसमें एड.गुलाबचंद मारू को अध्यक्ष, डॉ. ओमप्रकाश परिहार को मंत्री और सुरेंद्र कुमार मारू को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। सभी पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुए।

pop ronak
BC opening

चुनाव अधिकारी श्याम मारू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एड.श्रीभगवान मारू ने गुलाबचंद मारू का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन डॉ.ओमप्रकाश परिहार ने किया। मंत्री पद के लिए गणेश कुमार ने डॉ ओमप्रकाश परिहार का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन सुरेन्द्र कुमार ने किया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार ने सुरेन्द्र कुमार का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन चोरू लाल मारू ने किया। एड.अशोक मारू ने मंदिर के विकास के लिए सभी से एक जुटता बनाए रखने के लिए आह्वान किया। बैठक में उपस्थित निवृतमान अध्यक्ष राजेंद्र मारू भायोजी ने प्राचीन सैन मंदिर कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर सभी का आभार प्रकट किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *