रोजगार सहायता शिविर शुक्रवार को, युवा क्यूआर कोड से कर सकेंगे पंजीयन

रोजगार सहायता शिविर शुक्रवार को, युवा क्यूआर कोड से कर सकेंगे पंजीयन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 मार्च। जिला प्रशासन के निर्देशन में उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 21 मार्च को एम.एम. ग्राउण्ड में रोजगार सहायता शिविर आयोजित होगा। इसकी शुरुआत प्रातः 9ः30 बजे होगी।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मित्तल ने बताया कि बेरोजगार आशार्थी क्यू.आर. कोड के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार कार्यालय द्वारा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 12 हजार आशार्थियों को एस.एम.एस. किये गये हैं। साथ ही राजकीय महिला एवं पुरुष आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में क्यू.आर. कोड के माध्यम से पंजीयन अभियान भी चलाया जा रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने बताया कि अब तक निजी क्षेत्र की 23 प्रतिष्ठित संस्थाओं और कम्पनियों ने रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है। इसमें से मुख्यत ऑटोमोबाईल क्षेत्र में बीकानेर मोटर्स, औरिक मोटर्स प्रा. लि., राजाराम धारणिया फॉर व्हील्स, सौर ऊर्जा क्षेत्र में बुल पॉवर एनर्जी लिमिटेड, जसरासर ग्रीन एनर्जी, जयपुर से देवदूत एग्रीटेक लिमिटेड, गुरूग्राम से एनआईआईटी लिमिटेड, अहमदाबाद से वैदिक चेरिटेबल ट्रस्ट और जीएसए फाउंडेशन एवं बीकानेर से सिंथेसिस इंस्टिट्यूट, एपेक्स हॉस्पिटल, देसाई ब्रदर्स लिमिटेड द्वारा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, नर्सिंग, बी.टेक., एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.एड. शैक्षणिक योग्यता वाले आशार्थियों की लगभग दो हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थी समस्त शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो उक्त तिथि को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *