गगाशहर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित

गगाशहर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 21 जनवरी। मुनिश्री श्रेयांस कुमारजी के सान्निध्य तथा मुनि श्री चैतन्य कुमार “अमन” के निर्देशन में ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन पिछले रविवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में हुआ। उसका परिणाम आज घोषित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञानार्थियों के प्रथम भाग में दक्ष रांका, चेरी बोथरा प्रथम, मनस्वी चौपड़ा, भव्य नाहटा, दीपंकर छाजेड़, द्वितीय तथा पूर्वी बैद, मानसीं पवार, जैनम सांड तृतीय रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भाग-2 में मान्या युगड़ी, हिमांशु छाजेड़ प्रथम, चिन्मय डागा, कृति बणोट द्वितीय तथा पद्मश्री छलाणी, रुहीं बाठिया, आर्यन भंसाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाग- 3 में सृष्टि ललवाणी- प्रथम, निशांत ललवाणी द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर अपूर्वा मरोटी, ख्याति पारख, ईशान भंसाली रहे।
चतुर्थ भाग में पलक जैन प्रथम, आराध्या पुगलिया द्वितीय, हिमांशी छलाणी व यश राखेचा तृतीय रहे।

पंचम माग में नुपुर नाहर प्रथम, धरणेन्द्र चौरडिया द्वितीय तथा शुभम बोथरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर मुनिश्री चैतन्य कुमार जी अमन ने सभी ज्ञानार्थियों को सफलता प्राप्त करने वाले ज्ञानार्थियों की तरह अधिक से अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा – ज्ञानार्थियों को सदैव आगे से आगे विकास करते हुए प्रयत्नशील रहना चाहिए। ज्ञान और सत्संस्कार प्राप्त करते हुए जीवन को सफल बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। मुनि श्रेयांस कुमार जी ने मंगल पाठ श्रवण कराते हुए सफलता की कामना की।

इस अवसर पर ज्ञानशाला संयोजिका सुनिता पुगलिया, ज्ञानशाला व्यवस्थापक देवेन्द्र डागा, ज्ञानशाला प्रभारी चैतन्य रांका, सह-प्रभारी रजनीश गोलछा, तेयुप कार्यकारिणी सदस्य विपिन बोथरा सहित सभी प्रशिक्षिकाएं मौजुद थी। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका रुचि छाजेड़ ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *