नगर स्थापना दिवस: जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान का चार दिवसीय समारोह

क्लासिकल कैमरे और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी शुरू
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • क्लासिकल कैमरे और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी शुरू
  • बुधवार तक आमजन के लिए रहेगी खुली

बीकानेर, 6 मई। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन तथा राव बीकाजी संस्थान की क्लासिकल कैमरे तथा ऐतिहासिक फोटो की प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महारानी सुदर्शना कला दीर्घा में संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी और पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने फीता खोलकर इसका उद्घाटन दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर उन्होंने कैमरों एवं फोटो के संकलन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से विरासत से जुड़ी चीजों से युवा पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलेगा। समय समय पर ऐसे आयोजन हों।उन्होंने कहा कि बीकानेर नगर आपसी सौहार्द और परंपराओं का निर्वहन करने वाला तथा इन्हें आगे बढ़ाने वाला जींवत शहर है। पांच सौ छत्तीस वर्षों का इतिहास अपने अंदर समेटे यह शहर कला, संस्कृति और साहित्य की त्रिवेणी के रूप में जाना जाता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा, महामंत्री विद्या सागर आचार्य, सचिव नरेंद्र सिंह ज्याणी, संयोजक अभिषेक आचार्य, वरिष्ठ फोटोग्राफर एम. दाऊद बीकानेरी, सीताराम मित्तल, रूपकुमार पुरोहित, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, रामलाल सोलंकी, खेल लेखक आत्माराम भाटी, जितेंद्र आचार्य और फारुख चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। उन्होंने चार दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा इसमें लगाए गए चित्रों और कैमरों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के प्रभारी अजीज भुट्टा ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 साल पुराने कैमरे तथा 20 फोटोग्राफर्स के लगभग 150 फोटो लगाए गए हैं। प्रदर्शनी 8 मई तक प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

इन फोटोग्राफर्स के कैमरे और फोटो किए प्रदर्शित

प्रदर्शनी में भुट्टा के अलावा रूप कुमार पुरोहित, एम. दाऊद बीकानेरी, श्याम बिस्सा, शिशिर शर्मा, वाजिद अली, मनीष पारीक, नौशाद कादरी, चोरू लाल सुथार, मूलचंद दूगड़, मनोज पुरोहित, गौरव कुमार और बृजगोपाल बिस्सा, नरेंद्र सिंह भाटी डॉ फारूक चौहान, पूनम मारू, एजाज, यादवेंद्र बबलू व्यास सहित विभिन्न फोटोग्राफर के फोटो लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी के लिए उस्ता आर्ट के कलाकार सैफ अली उस्ता द्वारा देशनोक की करणी माता मंदिर की तस्वीर सुनहरी कलम से विशेष रूप से स्थापना दिवस के लिए तैयार की है। प्रदर्शनी के दौरान इसे भी प्रदर्शित किया गया है।

मंगलवार को आयोजित होगी संगोष्ठी

बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सांय 4.30 बजे ‘बीकानेर का खेल परिदृश्य अतीत से वर्तमान तक’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में की जाएगी। पूर्व महाराजा डॉ करणी सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संगोष्ठी खेलों को समर्पित रहेगी।
–

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *