20 करोड़ का डिस्काउंट देकर भी अरबपति बन गया शख्स, चौंका देगा सोने का खजाना

20 करोड़ का डिस्काउंट देकर भी अरबपति बन गया शख्स
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 5 जनवरी। राजधानी जयपुर में आयकर विभाग की टीम ने उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान 4 किलो सोना बरामद हुआ है, जिससे यह संदेह गहरा गया है कि संस्थान अवैध धन को स्वर्णाभूषण के रूप में जमा कर रहा था।आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्कर्ष कोचिंग और फिजिक्स वाला के छात्रों को दिए जाने वाले डिस्काउंट पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पिछले चार सालों में संस्थान ने करीब 20 करोड़ रुपये का डिस्काउंट दिया है, उसके बाद भी अरबों रुपए कमाए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रयागराज तक हैं इस काली कमाई के कनेक्शन
अधिकारियों का मानना है कि यह डिस्काउंट काले धन को वैध बनाने का एक तरीका हो सकता है। दो दिन पहले शुरू हुई रेड में उत्कर्ष कोचिंग के सभी 19 ठिकानों पर तलाशी ली गई है और कई जगहों पर यह रेड जारी है। जोधपुर में संस्थान के 16, इंदौर, प्रयागराज और जयपुर में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी जारी है। आयकर अधिकारियों ने संस्थान के मुख्य कर्ताधर्ता निर्मल गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के आयकर रिटर्न का भी विस्तृत विश्लेषण शुरू कर दिया है। आयकर विभाग के महानिदेशक अन्वेषणए राजस्थान रेनु अमिताभ के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जानिए क्यों की गई थी 800 करोड़ की डील
प्रधान आयकर निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में आयकर विभाग की विभिन्न टीमें छापेमारी में लगी हुई हैं। आयकर अधिकारियों को निर्मल गहलोत और उनके परिजनों के नाम पर कई संपत्ति दस्तावेज मिले हैं, जिनका विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही आठ सौ करोड़ रुपए की एक डील की गई है, उसकी जांच भी चल रही है। उसमें कई करोड़ रुपए तो कैश ही दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इन दस्तावेजों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *