बेटे की शादी में डांस करने से पिता की मौत

बेटे की शादी में डांस करने से पिता की मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

खुशी में रिश्तेदारों संग किया डांस, कुर्सी पर बैठे-बैठे आया अटैक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 20 नवंबर। बीकानेर के बंगलानगर में बेटे की शादी से ठीक पांच दिन पहले पिता की हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु हो गई। शादी की खुशी में वह रिश्तेदारों के साथ नाच रहे थे, जिसके बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया।
डांस के बाद कुर्सी पर बैठे और नहीं उठे
अशोक प्रजापत ने बताया कि बंगलानगर निवासी पूनम चंद प्रजापत (57) के बेटे पंकज की शादी 25 नवंबर को होनी थी। घर में मांगलिक आयोजन चल रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे पूनमचंद परिवार के सदस्यों के साथ नाच-गाने में पूरे जोश से शामिल थे। थकने पर वे एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए और थोड़ी देर बाद ही कुर्सी पर बैठे-बैठे बेसुध हो गए।

pop ronak

परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर्स ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया है। घटना से कुछ देर पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूनमचंद परिवार के साथ खुशी से डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं
पूनमचंद के निधन की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। उनकी दोनों बेटियाँ अंजू और राजू सदमे से बेसुध हो गईं। बेटे पंकज, जो बुधवार को जयपुर में थे, उन्हें तुरंत बीकानेर बुलाया गया। कॉलोनी में पूनमचंद का शव आते ही पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया और देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *