स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का धरना, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का धरना, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर । स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के वार्ड नंबर 21 के अध्यक्ष बिलाल अहमद खिलजी के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर 21 (बंगला नगर) की गंभीर जन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
सड़क, सीवर और पेयजल का संकट
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष हसन अली गोरी ने धरने के दौरान बताया कि वार्ड नंबर 21 (बंगला नगर) में सड़क, सीवर लाइन और पीने के पानी की पाइपलाइन का समुचित जुड़ाव नहीं है। इसके अलावा साफ-सफाई की समस्या भी विकराल है। इन सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भागीदारी
धरना प्रदर्शन में पूर्व महापौर मकसूद अहमद, नितिन वत्सस, राहुल जादू संगत, ईशाक अली एडवोकेट, उपेन्द्र श्रीमाली, हरिकिशन जाट, इमरान सैयद, अयूब अली, चंद्रशेखर चांवरिया, कामराज गोयल, अब्दुल हमीद ग़ोरी, सैय्यद वली मो., खेरदिन राठौड़, सिकन्दर राठौड़, शबनम बानो, इस्माइल ख़िलजी, रोहित वाल्मीकि, भागीरथ सुथार, अब्दुल लतीफ साइ, आमीन साइ, कालूराम नायक, एडवोकेट मकबूल खान, भोमाराम नायक, मनोज नायक, मनीष जाट, रोहित रविंद्र वाल्मीकि, बुलाकी सुथार, मोहम्मद इस्लाम खिलजी, नंदलाल नायक, नरपत सिंह राजवी, सैयद सद्दाम हुसैन, असद अली गोरी, जबरूद्दीन गौरी, बरकत खिलजी, मुस्तफा खिलजी, अशरफ साईं, इमरान एडी, हैदर खोखर, जावेद गौरी, समीर गौरी, लियाकत, अब्दुल गफ्फार, कसम अली देशवाली, जाकिर हुसैन साइ** एवं अन्य वार्डों के हजारों साथी महिलाएं सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

pop ronak
BC opening

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *