पत्नी की मृत्यु के गम में पति ने फांसी खाई बच्चे बेहाल

पत्नी की मृत्यु के गम में पति ने फांसी खाई बच्चे बेहाल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 23 जनवरी। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मृत्यु की तेरहवीं के ठीक अगले दिन सुसाइड कर लिया। पति ने मंगलवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लखासर निवासी भंवरसिंह (40) की पत्नी पींटू कंवर की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। सोमवार को तेरहवीं की रस्म थी। रात तक परिवार के सदस्य और जान-पहचान के लोग घर पर थे। बारहवें दिन भी पति की आंखों में आंसू थे। सोमवार रात रिश्तेदार चले गए।

pop ronak
BC opening

इसके बाद पति ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों को पता चला तो पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

बच्चों का रोकर बुरा हाल
मृतक के 14 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। मां के जाने से भाई-बहन पहले से दुखी थे और अब पिता के सुसाइड करने से दोनों बच्चे अवसाद में है। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ और लखासर गांव में हर कोई सन्न है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *