तंत्र-मंत्र के नाम पर ससुर की हत्या, दामाद गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के नाम पर ससुर की हत्या, दामाद गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • पुलिस को परिवार के सदस्यों पर शक, बेटे की गाड़ी में मिले थे 40 लाख रुपए

बीकानेर , 17 जून। बीकानेर के खाजूवाला में तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या 50 लाख लूट के मामले में पीड़िता का परिवार ही शक के घेरे में है। किसान की हत्या के बाद उसके दामाद को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के बेटे सलमान की कार से से 40 लाख रुपए भी बरामद किए गए थे। पुलिस को शक है कि सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले में खाजूवाला निवासी गफ्फार और तांत्रिक के साथी शैतान सिंह और विक्रम सिंह की हत्या हुई थी। एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू सोमवार दोपहर बाद खाजूवाला आए थे। इसके बाद मृतक गफ्फार के दामाद मुश्ताक (25) पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी बेरियांवाली को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी को भगाने में भी उसकी भूमिका संदिग्ध है। आरोपी दामाद ने जिन दो मोबाइल को छिपाया था। उसमें केस से संबंधित महत्वपूर्ण कागज भी थे। घटना के बाद आरोपी पुलिस के आगे-पीछे घूमता रहा लेकिन उसने जानकारी नहीं दी। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और सीआई सुरेंद्र प्रजापत व दंतौर जेठाराम मेघवाल की टीम ने इस मामले में बहुत जल्दी खुलासे कर दिए हैं।

pop ronak

कर्ज से मुक्ति का प्रयास था

दरअसल, गफ्फार पर बड़ा कर्ज हो गया था। उसने हाल में अपनी खेती की जमीन भी महज 35 लाख रुपए में बेच दी थी। इसके बाद भी उस पर कर्ज था। ऐसे में कर्ज से बचने के लिए रुपए कई गुना करने का मामला सामने आ रहा है। उसने रुपए का जुगाड़ तो किया लेकिन पूरे प्रपंच में वो खुद शिकार हो गया। प्रसाद की ज्यादा डोज खाने से उसकी मौत हो गई।

शिवा कोई है या नहीं?

अब पुलिस ये पता लगा रही है कि कर्नाटक निवासी जिस एम.शिवा पर तांत्रिक क्रिया करने और लूट करने का आरोप है, वो सच में है या फिर काल्पनिक पात्र बनाया गया है। घटना में रामस्वरूप और मनोज नामक दो शख्स पुलिस हिरासत में है। अस्पताल में इलाज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। इन दोनों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *