कौन है ये धनकुबेर अफसर? जयपुर में काली कमाई से तोड़े सारे रिकॉर्ड, खजाना चौंका देगा

कौन है ये धनकुबेर अफसर? जयपुर में काली कमाई से तोड़े सारे रिकॉर्ड, खजाना चौंका देगा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर , 17 जून। benami property seized : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसीबी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। “ऑपरेशन मनी मिंटिंग (MM)” के तहत एसीबी ने नगर पालिका पावटा-प्रागपुर के अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के खिलाफ आय से 273% अधिक संपत्ति अर्जित करने का सनसनीखेज खुलासा किया है। एसीबी ने जयपुर, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली, थानागाजी और विराटनगर में 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एक जगह किया 80 लाख रुपए से अधिक का निवेश

pop ronak

जानकारी के अनुसार, फतेह सिंह मीणा ने अपने कार्यकाल के दौरान बेनामी नामों पर जयपुर में करीब 15 बीघा भूमि और एक हाउसिंग डिवेलपमेंट में 80 लाख रुपए से अधिक का निवेश किया है। यह निवेश एक निजी कंपनी के जरिए किया गया, जिसमें उन्होंने अपने नजदीकी व्यक्तियों के नाम का उपयोग किया।

जयपुर में इन जगहों पर की गई छापेमारी
जयपुर के सिविल लाइंस स्थित शुभ रेसीडेंसी में फ्लैट, सिर्सा रोड के पास कृषि भूमि अजीनाथ रोड, शाहपुरा में स्थित संपत्तियां, पावटा स्थित त्रिवेणी सिटी में एक मकान, संदिग्ध सहयोगियों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां — जैसे केलाश गुर्जर (सरदारसहल), रोहित मीणा (पुत्र फतेह सिंह), व अन्य । इन प्रॉपर्टी की कीमत कई करोड़ रुपए है। जांच में यह भी सामने आया कि मीणा ने अपने पद का दुरुपयोग कर जयपुर शहर सहित विभिन्न स्थानों पर भूमियों में निवेश किया और बेनामी लेनदेन के जरिए संपत्ति अर्जित की। एसीबी टीम ने उनके आवासों और कार्यालयों से दस्तावेजों की जब्ती शुरू कर दी है।

एसीबी की टीम आज खोलेगी और कई परतें
इस पूरे मामले की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम अब दस्तावेजों की जांच के साथ पैसों के स्रोतों की भी परतें खोलने की तैयारी में है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *