पापा हैड कांस्टेबल, बेटा अब बना गांव का पहला थानेदार

पापा हैड कांस्टेबल, बेटा अब बना गांव का पहला थानेदार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

रावतसर , 30 सितम्बर (डालू जाखड़ ) रावतसर निकटवर्ती ग्राम पंचायत नगोणी धतरवालो की ढाणी नया गांव बायतु निवासी हैंड कांस्टेबल नैनाराम पंवार का बेटा यशवंत पंवार सोमवार को आईटीबीपी में उप निरीक्षक बन गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोमवार को पास आउट परेड समारोह अलवर में आयोजित हुआ जिसमें यशवंत के पापा और मम्मी शामिल हुए और उन्होंने अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगायें तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। यशवंत के पापा नैनाराम दिल्ली में प्रधान आरक्षक के पोस्ट पर तैनात है वहीं मां ग्रहणी है। यशवंत ने दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी की।

pop ronak

यशवंत अपनी ग्राम पंचायत का पहला थानेदार बना है जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। नैनाराम मेघवाल समाज से आते हैं और पूरा परिवार शिक्षित हैं।परिवार में बेटी कविता पंवार, गंगा गर्ल्स कालेज बालोतरा में लैब असिस्टेंट है वहीं दूसरी बेटी सविता पंवार,एम कांम ,बीएड कर रखी है। कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रही है। वहीं एक बेटा मनीष पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं और दूसरा अब थानेदार बना है।

यशवंत को अब गंगटोक सिक्किम में पोस्टिंग मिली है। यशवंत के थानेदार बनने पर रिश्तेदार हैंड कांस्टेबल गंगाराम मूलू रावतसर, गेनाराम मेघवाल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रावतसर ने खुशी जताई है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *