बीकानेर महिला जेल में महिला कैदी ने किया सुसाइड

बीकानेर सेंट्रल जेल में हिंसक झड़प में विचाराधीन बंदियों में मारपीट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त। बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने अपनी बैरक में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नोखा निवासी तारा कंवर सिंधु के रूप में हुई है, जो जबरन वसूली के एक मामले में सजा काट रही थी।
लापरवाही के आरोप और जांच की मांग
यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। अन्य कैदियों को जब तारा कंवर अचेत अवस्था में मिली, तो उन्होंने शोर मचाया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृतका के परिजनों ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक महिला कैदी फांसी कैसे लगा सकती है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, और कहा है कि जब तक जांच का आश्वासन नहीं मिलता, वे पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।

pop ronak
BC opening

जमानत पर सुनवाई से पहले उठाया यह कदम
मृतका के भाई ने बताया कि तारा कंवर के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी और सोमवार को इस पर सुनवाई होनी थी। बीछवाल थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, और मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम कल होगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *