स्लीपर बस से सफर कर रही महिला तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये की एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद

स्लीपर बस से सफर कर रही महिला तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये की एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भोपाल, 15 अक्टूबर । राजधानी भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्लीपर बस से सफर कर रही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित पार्टी ड्रग्स बरामद की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आईएसबीटी पर डीआरआई की दबिश

pop ronak

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को पुख्ता इनपुट मिला था कि एक महिला स्लीपर बस के जरिए दिल्ली से बेंगलुरु जा रही है और उसके पास पार्टी ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित ‘एम्फेटामाइन’ की भारी खेप है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार तड़के भोपाल के आईएसबीटी परिसर में घेराबंदी की गई। बस के रुकते ही टीम ने उसे और उसके सामान को नीचे उतारकर तलाशी ली।

पर्स और बैग की सीक्रेट जेबों में छुपाई थी ड्रग्स

तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से कुल 2.604 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। महिला ने इस अवैध सामग्री को बेहद शातिर तरीके से अपने बैग और पर्स के भीतर अस्तर के बीच बनाई गई गुप्त कैविटी (जेबों) में छिपा रखा था। बड़े बैग की कैविटी से सिल्वर रंग के प्लास्टिक पैकेट में 1885 ग्राम और हैंडबैग से 719 ग्राम ड्रग्स मिली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जांच टीम द्वारा की गई फील्ड टेस्टिंग में बरामद पदार्थ के एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act 1985) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई अब दिल्ली के मुख्य सप्लायर सिंडिकेट और बेंगलुरु में इस खेप को रिसीव करने वाले अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

खाओसा