छत्तरगढ़ में चलती कार में लगी आग

छत्तरगढ़ में चलती कार में लगी आग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जलने से केवल लोहे का ढांचा बचा, बीकानेर का परिवार था सवार

बीकानेर, 26 फ़रवरी। बीकानेर से छत्तरगढ़ के बीच मंगलवार रात एक कार जलकर राख हो गई। कार में बीकानेर का रहने वाला एक सोनी परिवार था। समय रहते परिवार कार से बाहर आ गया। सूचना पर छत्तरगढ़ थाने से एएसआई गोविन्द सिंह और हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह मीणा भी पहुंचे। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और कार जलकर केवल लोहे का ढांचा ही बचा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना छत्तरगढ़ थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ की है। कार मालिक देवकिशन सोनी छत्तरगढ़ के ही वार्ड संख्या तीन में रहने वाले हैं। वे अपने परिवार के साथ बीकानेर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। होंडा अमेज कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के बाद छत्तरगढ़ के सरपंच सद्दाम हुसैन भाटी, नंदू सिंह भाटी, राजेश पारीक व छोटू सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *