PWD श्रमिक संघ का प्रथम संभागीय अधिवेशन संपन्न

PWD श्रमिक संघ का प्रथम संभागीय अधिवेशन संपन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सरकार के दो लेबर कोड के पक्ष में भारतीय मजदूर संघ : व्यास

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 22 जून। भारत सरकार द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) में से दो का भारतीय मजदूर संघ (भामसं) ने समर्थन किया है। यह बात भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर व्यास ने सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के प्रथम संभागीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कही। अधिवेशन का आयोजन आज PWD परिसर में किया गया। अधिवेशन की शुरुआत तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वागताध्यक्ष उमाशंकर आचार्य ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए स्वयं को श्रमिकों का हितैषी बताया और श्रमिकों के साथ सदैव खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता सुनील गहलोत ने कहा कि बीकानेर की सड़कों का जाल ठेकेदारों द्वारा जरूर बनाया गया, परंतु इसकी नींव श्रमिकों की मेहनत पर टिकी है। उन्होंने विभाग और श्रमिकों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता ओ. पी. मंडार ने भामसं को एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन बताया, जबकि जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भामसं एक गैर-राजनीतिक मजदूर संगठन है, जो ‘मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए’ कार्य करता है और विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है।

अधिशासी अभियंता रमाकांत शर्मा, जिला अध्यक्षा रेखा पंडित, और महामंत्री राजेन्द्र सेवग ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु समिति का गठन, कार्यप्रभारित कर्मचारियों को समान रूप से पदोन्नति के अवसर, “जैसा काम, वैसा वेतन” सिद्धांत के अनुरूप वेतन निर्धारण। इस अवसर पर महासचिव राजेन्द्र सेवग ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष हुक्म चन्द मोदी ने वर्षभर का लेखाजोखा रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। नागेश स्वामी को जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र सेवग को महामंत्री और हुक्म चन्द मोदी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके साथ गोपीराम संगठन मंत्री बने, जबकि तीन उपाध्यक्ष, तीन सहमंत्री और एक प्रचार मंत्री का भी निर्वाचन किया गया।

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *