समाजसेवी और कांग्रेस नेता स्वरूप जी गहलोत की आठवीं पुण्यतिथि पर अनाथ बच्चों को भोजन और गोचर भूमि पर पौधारोपण

समाजसेवी और कांग्रेस नेता स्वरूप जी गहलोत की आठवीं पुण्यतिथि पर अनाथ बच्चों को भोजन और गोचर भूमि पर पौधारोपण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 जुलाई। समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वरूप जी गहलोत की आज आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पर्यावरणविद् मिलन गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर अनाथ बच्चों को भोजन करवाया गया और सुजानदेसर गोचर भूमि में 500 पौधे लगाए गए।
पौधारोपण में लगाए गए विविध प्रजाति के पौधे
पौधारोपण कार्यक्रम में खेजड़ी, पीपल, करंज, बड़, गुलमोहर, टिकम, रोहिड़ा आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस नेक कार्य में कई गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने भाग लिया, जिनमें सीनियर डॉक्टर दुर्गा गहलोत, महावीर गहलोत, विनय गोस्वामी, देवेंद्र धाबाई, कमल भाटी, राजेश गहलोत, रघुवीर गहलोत, मदन गहलोत, गोपाल झा, योगेश भाटी, मनोज गहलोत, कमल गहलोत, मनीष गहलोत, घनश्याम पारीक, ऋतुराज भाटी, अमित तनेजा, दिलीप गहलोत, मेघराज डाक, अमरचंद गहलोत, मयंक गोयल, कनिष्ठ गहलोत, अमन हर्ष, प्रेम प्रकाश शामिल थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजनीतिक और शैक्षणिक जगत की भागीदारी
इस कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष कमल कुमार नागल, देवेंद्र चौहान, मदन पंवार भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, मारवाड़ इंग्लिश एकेडमी सीनियर स्कूल के छात्र-छात्राएँ और अध्यापक भी इस पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए। इनमें योगेश सांखला, विनय सोलंकी, पिंकी सांखला, ज्योति कच्छावा, संतोष, विमला, सूरज देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *