खाजूवाला में विराज सोलर प्लांट का शुभारंभ: हरित ऊर्जा की दिशा में नया कदम

खाजूवाला में विराज सोलर प्लांट का शुभारंभ: हरित ऊर्जा की दिशा में नया कदम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

दंतौर (खाजूवाला), 31 जुलाई। आज खाजूवाला के दंतौर में विराज सोलर प्लांट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित उद्घाटन एवं स्वागत समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजयरसिंह चौधरी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया थे।                                                                             हरित ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा
इस अवसर पर राज्य मंत्री विजयरसिंह चौधरी ने कहा कि इस सोलर प्लांट के शुभारंभ से खाजूवाला क्षेत्र को हरित ऊर्जा की दिशा में नई दिशा मिली है। यह सौर ऊर्जा संयंत्र, जो कुसुम योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। यह परियोजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, संरक्षक जीवनराम भावरिया, संयोजक राजपालसिंह लालास, प्रोजेक्ट हेड राकेश खोखर, प्रशासनिक व्यवस्थापक विकास विश्नोई सहित मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा संयंत्र के संचालन का प्रतीकात्मक शुभारंभ बटन दबाकर किया गया। विराज सोलर प्लांट प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल और सफल आयोजन के लिए सराहना की गई।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *