पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला बोले- बीकानेर विधायक जेठानन्द को पाप लगेगा

पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला बोले- बीकानेर विधायक जेठानन्द को पाप लगेगा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जेठानन्द विधानसभा में बोले कल्ला परिवार भू-माफिया
  • जवाब में कल्ला बोले- एक इंच भी जमीन मिली तो संन्यास ले लूंगा

बीकानेर , 31 जनवरी।  विधानसभा में अपने पहले भाषण में ही जेठानन्द व्यास ने कल्ला व उनके परिवार पर आरोपों की बौछार कर डाली इससे आहत बी.डी . कल्ला ने अपना व्यक्तव्य जारी किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के परिवार को भू-माफिया बताया गया। इस पर कल्ला ने मंगलवार को एक वीडियो व प्रेस नोट जारी कर कहा कि इस झूठ के लिए जेठानंद को पाप लगेगा। यदि मेरा एक इंच भी जमीन पर कब्जा मिलता है तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सोमवार को विधायक व्यास ने विधानसभा की कार्यवाही में कल्ला और उनके परिवार को लेकर कहा था- कल्ला परिवार के लोगों ने गुंडागर्दी कर रखी थी। अवैध नशा बेचने वालों का पक्ष ले रहे थे। उनके परिवार और कार्यकर्ता भूमाफिया बने हुए थे। जनता ने इसीलिए बीस हजार वोटों से हरा दिया।

उन्होंने एक जस्सूसर गेट पर नया शहर थानाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की का जिक्र करते हुए कहा- चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को थानेदार ने बिना नंबर गाड़ी के कारण रोक लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता ने थप्पड़ मार दिया।

तब कल्ला ने फोन करके पुलिस को कह दिया कि हमारे कार्यकर्ता हैं और मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। एसपी-आईजी पर हमने दबाव डाला तो मामला दर्ज हुआ। अगले दिन कल्ला फिर एसपी के पास गए कि हमारे कार्यकर्ता पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। विधायक व्यास ने कहा कि हमारी जनता ने ऐसे विधायक को हमेशा के लिए रिटायर भी कर दिया है। हमेशा के लिए बाहर कर दिया।

विधायक जेठानंद व्यास के आरोप का जवाब देते हुए कल्ला ने वीडियो जारी किया। एक लोकोक्ति पढ़ते हुए कहा-

सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप
जाके हृदय सांच है, ताके हृदय आप।

सुनाते हुए क​हा कि उसने झूठ बात रखी है और निश्चित रूप उनकी बातें आधारहीन और असत्य हैं। इसलिए इस लोकोक्ति के अनुसार उन्हें पाप का भागी जरूर बनना पड़ेगा।

वे बोले- विधायक ने मेरे बारे में जो बातें कहीं, वो बिल्कुल बेबुनियाद, तथ्यहीन और आधारहीन हैं। मैं जब से सार्वजनिक जीवन में 1980 से अब तक आया हूं, मेरे बारे में विधानसभा में पक्ष या विपक्ष के लोगों ने कभी कोई आरोप नहीं लगाया। मुझे आश्चर्य है कि बीकानेर शहर में रहने वाले व्यक्ति ने बिना वजह आरोप लगाए हैं। मैं स्वयं नशे की प्रवृत्ति का विरोधी हूं। आज तक नशे की प्रवृत्ति को या इसका धंधा करने वालों को सहयोग नहीं दिया।

मेरे नाम से कोई घर नहीं

डॉ. कल्ला ने कहा- बीकानेर में मेरे नाम से कोई घर नहीं है। एक पुश्तैनी मकान है, जो हमने अपने भाइयों को दे रखा है। एक इंच जमीन पर मेरा, मेरे परिवार के सदस्यों का कोई कब्जा नहीं है। अगर ऐसा साबित कर दें तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। असत्य बातें रखी हैं। इसलिए उन्हें पाप का भागी बनना पड़ेगा। मैं ईमानदार व्यक्ति हूं।

वे बोले- विधानसभा में जो भी बोला है, उस पर मुकदमा नहीं हो सकता। इसी तरह विधानसभा में जो सदस्य नहीं हैं। उस पर इस तरह से कोई बोल भी नहीं सकता। विधायक को पहले नोटिस देना चाहिए। तथ्य रखने चाहिए। किस व्यक्ति को कहां सहयोग किया, कैसे सहयोग किया? अगर मैंने भूमाफिया का सहयोग किया है तो किस भूमि पर कैसे सहयोग किया, ये भी बताना चाहिए।

डॉ. कल्ला ने कहा- जेठानन्द व्यास को अपनी बातों पर पुनर्विचार करना चाहिए और आत्म चिंतन करें। उन्होंने जो भी बातें रखी है, उनका खंडन करता हूं। उम्मीद करता हूं कि आगे से वो तथ्यों के आधार पर सदन में नोटिस देकर बात करें।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *