गौड़ ब्राह्मण सभा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी आयोजित

गौड़ ब्राह्मण सभा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा, सीआई मनोज शर्मा और सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने युवाओं को किया जागरूक

बीकानेर, 31 मई । गौड़ ब्राह्मण सभा, बीकानेर के तत्वाधान में रविवार को शर्मा आयुर्वेदा की ओर से स्वर्गीय पंडित रामनिवास जी शर्मा की पावन स्मृति में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा पद्धति (एलोपैथी) के नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के साथ-साथ वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ‘नशा मुक्ति संगोष्ठी’ भी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, जांच व दवाइयां रहीं पूरी तरह मुफ्त
गौड़ ब्राह्मण सभा के युवाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शिविर की सफलताओं के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में बीकानेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 200 से अधिक जरूरतमंद रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में आए सभी मरीजों को ‘शर्मा आयुर्वेदा’ की ओर से उत्तम क्वालिटी की दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

pop ronak

शिविर में राज्य के कई नामी चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र: प्रिंसिपल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, बीकानेर। डॉ. कुसुम शर्मा: सुप्रसिद्ध नाड़ी एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ। डॉ. ईश्वर दत्त शर्मा व डॉ. प्रद्युम्न भारद्वाज: वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ। डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा: यूरोलॉजी (मूत्र रोग) विभाग, विनायका हॉस्पिटल, जोधपुर। डॉ. कविता शर्मा: वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की गहन जांच की।

नशा मुक्ति संगोष्ठी: पुलिस अधिकारियों ने दिखाई राह

चिकित्सा शिविर के समानांतर आयोजित ‘नशा मुक्ति’ विषयक संगोष्ठी में पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मुख्य वक्ताओं के रूप में शिरकत की और समाज को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। मुख्य वक्ता सीआई मनोज शर्मा तथा साइबर क्राइम सेल के सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने युवाओं को नशे के सौदागरों के चंगुल से बचने, मानसिक रूप से मजबूत बनने और किसी भी प्रकार के संदिग्ध नेटवर्क की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने आधुनिक दौर में डिजिटल और मादक पदार्थों के नशे के अंतर्संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

संस्था पदाधिकारियों ने जताया आभार
इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रबुद्धजन वाई. के. शर्मा “योगी” ने की। पूरे कार्यक्रम का कुशल और मंच संचालन सभा के महामंत्री संजय गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शर्मा आयुर्वेदा के महेश शर्मा ने पधारे हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों और रक्तदाताओं व सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सेवाभावी अवसर पर गौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद गौड़, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय गौड़, गंगाधर चौमाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता और शहर के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps