बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सुबह 11:15 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान पर होगा पुतला दहन

बीकानेर , 16 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11:15 बजे कोटगेट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा तथा उनका पुतला दहन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मदनगोपाल मेघवाल एवं बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में बीकानेर जिले के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी, जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, जिला परिषद एवं पंचायत सदस्यगण तथा कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे।

pop ronak
खाओसा