गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल को स्वर्गीय रुक्मणी देवी सींगी की स्मृति में परिजनों ने 5 डिजिटल बी.पी. मॉनिटर मशीनें की गयी

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल को स्वर्गीय रुक्मणी देवी सींगी की स्मृति में परिजनों ने 5 डिजिटल बी.पी. मॉनिटर मशीनें की गयी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 मई। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और सेवा कार्यों की कड़ी में पीबीएम अस्पताल से संबद्ध गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में शनिवार को एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। अस्पताल में आने वाले गंभीर व सामान्य रोगियों के ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की त्वरित व सटीक जांच हेतु स्वर्गीय श्रीमती रुक्मणी देवी धर्मपत्नी शुभकरण सींगी की पावन पुण्य स्मृति में उनके सेवाभावी परिजनों द्वारा 5 अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल बी.पी. मॉनिटर मशीनें निःशुल्क भेंट की गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सींगी परिवार ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
गंगाशहर नागरिक परिषद् के संयोजक ने इस कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय श्रीमती रुक्मणी देवी सींगी की स्मृति में उनके सुपुत्र जयप्रकाश सींगी एवं नरेश कुमार सींगी ने अपनी माताजी के प्रति आदरांजलि स्वरूप इन मशीनों को अस्पताल को समर्पित किया है। ये सभी बी.पी. मॉनिटर इलेक्ट्रिक चार्जर की सुविधा से युक्त हैं, जिससे बैटरी खत्म होने की स्थिति में भी ये निरंतर कार्य कर सकेंगे। सींगी परिवार के सदस्यों ने सैटेलाइट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मीकि एवं नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी को ये सभी चिकित्सा उपकरण ससम्मान सुपुर्द किए।

pop ronak

नागरिक परिषद ने जताया आभार
इस अवसर पर गंगाशहर नागरिक परिषद् के संयोजक ने सींगी परिवार द्वारा जनहित में किए गए इस अनुकरणीय सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।अस्पताल में इन डिजिटल मशीनों के आने से अब ओपीडी और आईपिडी में भर्ती मरीजों को ब्लड प्रेशर की जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और नर्सिंग स्टाफ को भी कार्य में सुगमता होगी। इस उपकरण सुपुर्दगी कार्यक्रम के दौरान गंगाशहर नागरिक परिषद् के सदस्य बच्छराज रांका, अस्पताल के नर्सिंगकर्मी परमेश्वर सियाग सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रबुद्धजनों ने सींगी परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे स्थानीय चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने वाली एक अच्छी पहल बताया।

खाओसा