बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस को प्रतिदिन वाया चूरू-फतेहपुर चलाने हेतु अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस को प्रतिदिन वाया चूरू-फतेहपुर चलाने हेतु अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी मीठी गोली

बीकानेर, 30 मई। बीकानेर के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग को लेकर व्यापारिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने दिल्ली में दस्तक दी है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा और संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर गाड़ी संख्या 12403/12404 प्रयागराज-जयपुर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन रूट में बदलाव और इसे प्रतिदिन नियमित करने हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वर्तमान रूट से यात्री और रेलवे दोनों को नुकसान
ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में यह गाड़ी सप्ताह में 3 दिन वाया झुंझुनू-सादुलपुर होकर और 4 दिन वाया चूरू-रतनगढ़ होकर बीकानेर आती है। 3 दिन वाया झुंझुनू चलाने से रेलवे को कोई विशेष राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है, क्योंकि बीकानेर और चूरू के यात्री इस लंबे रूट में सफर करना पसंद नहीं करते। इस वैकल्पिक रूट के कारण समय की भारी हानि होती है और यात्रियों को अधिक किराया भी चुकाना पड़ता है। प्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि रेलवे रिकॉर्ड से भी इस बात की तस्दीक की जा सकती है कि झुंझुनू-सादुलपुर रूट पर यात्री भार नगण्य रहता है।

pop ronak

वाया चूरू-फतेहपुर रूट की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि इस ट्रेन को सप्ताह के सातों दिन बीकानेर से वाया चूरू-फतेहपुर रूट पर चलाया जाए। उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलाने से बीकानेर के यात्रियों को जयपुर और प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए एक तेज और सीधा विकल्प मिलेगा। यात्री भार बढ़ने से रेलवे को भारी राजस्व की प्राप्ति होगी। बीकानेर के व्यापारियों और आम यात्रियों को इस सुपरफास्ट सेवा का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

रेलवे बोर्ड स्तर पर लंबित है अनुशंसा
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के महाप्रबंधक द्वारा इस गाड़ी को प्रतिदिन चलाने हेतु रेलवे बोर्ड, दिल्ली को पहले ही अनुशंसा पत्र भेजा जा चुका है। अब केवल बोर्ड स्तर पर अंतिम निर्णय होना शेष है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी मीठी गोली

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और स्वीकार किया कि बीकानेर के रेल यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी है। उन्होंने मीठी गोली देते हुए कहा कि वे जल्द ही रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करेंगे ताकि रूट में संशोधन और नियमितीकरण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps