स्वर्ण सुगन्धा को सम्मानित किया गया

बीकानेर में पहली बार आयोजित 51 महिलाओ संगठनों के सम्मान समारोह में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की महिला समिति स्वर्ण सुगंधा को भी सम्मानित किया गया।
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 25 सितम्बर। बीकानेर में पहली बार आयोजित 51 महिलाओ संगठनों के सम्मान समारोह में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की महिला समिति स्वर्ण सुगंधा को भी सम्मानित किया गया।
नेशनल डॉटर डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए कार्यशील महिला संगठनों का सम्मान अपराजिता महिला ग्रुप अवॉर्ड के रूप में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के संयोजक डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि ये एक एतिहासिक अवसर है. जब एक साथ इक्कावन संस्थाओं को एक साथ सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने की । कार्यक्रम में सूर्यनगरी से विशेष अतिथि के रूप में अपराजिता महिला ग्रुप अवार्ड समारोह में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जोहरी ने शिरकत की ।

pop ronak

स्वर्ण सुगंधा समिति की अध्यक्ष विमला सोनी व संस्थापक मनीषा आर्य सोनी ने सम्मान ग्रहण किया । सचिव सुनीता सोनी , कोषाध्यक्ष कंचन सोनी, उप सचिव अनिता सोनी , सदस्य किरण सोनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्वर्ण सुगन्धा अध्यक्ष विमला सोनी ने यह सम्मान अपनी पूरी समिति को समर्पित किया है। जिनके अथक प्रयास लगन झुझारूपन एवं कार्य के प्रति समर्पण की एकजुट भावना के कारण ही समिति यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *