10वीं की छात्रा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

10वीं की छात्रा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, ग्रामीणों ने किया हंगामा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • परिजनों की अनुपस्थिति में देर रात छात्रा के घर पहुंचा था शिक्षक, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया; मामले की जांच जारी

गया, 30 मई । बिहार के गया जिले से गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक सरकारी स्कूल का शिक्षक अपनी ही 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। ग्रामीणों द्वारा दोनों को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पूरे गांव में भारी बवाल और हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ के चंगुल से दोनों को सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिजनों की अनुपस्थिति में देर रात घर पहुंचा शिक्षक

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र का है। आरोपी शिक्षक इसी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत है, जबकि 16 वर्षीय पीड़िता भी उसी स्कूल की छात्रा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम छात्रा के माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। इस सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी शिक्षक देर रात करीब 11:00 बजे चुपके से छात्रा के घर में दाखिल हो गया। पड़ोस के ग्रामीणों ने शिक्षक को संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर जाते देख लिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पूरे घर की घेराबंदी कर दी और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पिछले 4 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, पत्नी ने किया बचाव

ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि शिक्षक और नाबालिग छात्रा के बीच पिछले चार महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिक्षक अक्सर परिजनों की नजरें बचाकर छात्रा के घर आता-जाता रहता था। ग्रामीणों के हत्थे चढ़ने के बाद गांव में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए आमस थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी शिक्षक शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी पत्नी भी एक सरकारी शिक्षिका है और उनका 5 साल का एक बेटा भी है। इस पूरे मामले की भनक लगते ही जब आरोपी की पत्नी थाने पहुंची, तो उसने लोक-लाज और कार्रवाई के डर से अपने पति का बचाव करने का प्रयास किया।

मामला नाबालिग से जुड़ा, गहराई से हो रही जांच: थाना प्रभारी

इस पूरे घटनाक्रम पर आमस थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामला चूंकि एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से जुड़ा है, इसलिए पुलिस बेहद संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कदम उठा रही है। पुलिस छात्रा की उम्र के दस्तावेजी साक्ष्यों और दोनों के बीच के संबंधों की हर पहलू से गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पूर्ण जांच रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

sjps