राज्यपाल एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आएंगे बीकानेर

राज्यपाल एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आएंगे बीकानेर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली तैयारियों की बैठक, प्रस्तावित रूट का लिया जायजा

बीकानेर, 25 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बीकानेर आएंगे। राज्यपाल श्री बागड़े मंगलवार सायं 4:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4:35 बजे रवींद्र रंगमंच के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल सायं 4:55 बजे रवींद्र रंगमंच पहुंचेंगे तथा यहां राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल यहां से सायं 6:20 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से सायं 6:45 बजे हवाई मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बीकानेर प्रवास के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने राज्यपाल प्रवास के मद्देनजर अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि इनमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

pop ronak

संभावित रूट मार्ग का किया निरीक्षण- राज्यपाल दौरे के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने संभावित रूट मार्ग तथा रवींद्र रंगमंच में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रवेश, निकास, बैठक, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डायस प्लान, प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम आदि की तैयारियों के बारे में जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *