शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी रहा, 28 नवम्बर को पैदल मार्च

शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी रहा, 28 नवम्बर को पैदल मार्च
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 25नवम्बर। मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी करने तथा पदस्थापन में ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से शत प्रतिशत पदों को प्रदर्शित करने की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर का आज 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग को रिव्यु एवं नियमित डीपीसी तथा ऑन लाईन काउंसलिंग के माध्यम से पदौन्नति पर पदस्थापन के लाभ से किया जा रहा है वंचित, इससे हजारों कर्मचारियों को करीब 5000 से 8000 रू. का प्रतिमाह हो रहा है, इससे शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि माननीय केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के कार्यालय को शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल द्वारा 25 नवम्बर से पूर्व कार्य करने का लिखित मैसेज किया गया था। जिसकी अवगति सांसद सेवा केन्द्र में रवि मेघवाल द्वारा संघ के प्रतिनिधि मण्डल को दी गई थी परन्तु आज दिनांक तक राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन द्वारा आश्वासन की पूर्ति नहीं की गई है।

आचार्य ने बताया कि समस्त उच्च स्तरों को ईमेल के द्वारा आज पुनः ज्ञापन प्रेषित कर अवगत करवा दिया गया है कि दिनांक 25 नवम्बर तक मांगे मानकर संघ को सूचित नहीं किया गया है। अतः पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आन्दोलन का आगामी चरण 28 नवम्बर (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से मुख्यमंत्री आवास एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा। मांगे माने जाने तक निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

कमलनारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष एवं मदन मोहन व्यास प्रदेश संस्थापक की अगुवाई में दिये जा रहे धरने के समर्थन में महेन्द्र पाण्डे प्रदेश महामंत्री राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ, कोडाराम भादू प्रदेशाध्यक्ष स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, राजेश व्यास, गोविन्द नारायण श्रीमाली, जितेन्द्र गहलोत, ब्रजरतन पंचारिया, विष्णुदत पुरोहित, नवरतन जोशी, खेमचन्द खत्री, रामचन्द्र बाल्मिकी, कैलाश ओझा, सुनील कुमार सिडाणा, राजेश पारीक, अशोक सिंह, अब्दुल गफूर, राजेश देवड़ा, शरद चैधरी, रामरतन व्यास, भगवत चन्द पुरोहित, रामसिंह, मनीष कुमार रंगा, गोविन्द सिंह, मनीष शर्मा, आदि शामिल रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *