लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल

लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जनवरी । मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मानवता की सेवा की परंपरा को निभाते हुए लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न द्वारा आज, 11 जनवरी को विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से पुरानी जेल सर्किल क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा कार्य के दौरान क्लब के सदस्यों ने पाया कि कड़ाके की ठंड के बीच कई छोटे-छोटे बच्चे और परिवार पर्याप्त संसाधनों के अभाव में ठिठुरने को मजबूर थे। इस स्थिति को देखते हुए क्लब ने प्राथमिकता के आधार पर ऐसे परिवारों का चयन किया और उन्हें कंबल भेंट किए। क्लब सदस्यों का कहना है कि इस भीषण शीत ऋतु में गरीब और वंचित वर्ग को राहत पहुँचाना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस पुनीत कार्य में लायन सुरेश चंद्र भसीन, लायन शशांक सक्सेना, लायन चंद्रकांता सोनी, सृष्टि ठकराल, अंकुर ठकराल, आरिफ खान, लायन राजेंद्र राजपुरोहित, लायन रचना सोनी, लायन नीरज भटनागर, लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना, लायन उमाशंकर, लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप, लायन विजय शर्मा एवं लायन अरुण जैन ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

क्लब के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहा है। पूर्व में भी क्लब द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाते रहे हैं, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सहायता मिल सके। स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध जनों ने क्लब के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की खुले मन से प्रशंसा की है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *