बीकानेर में महावीर जयंती का भव्य शंखनाद, 31 मार्च को मुख्य समारोह, 50 से अधिक झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

आदिनाथ मंदिर परिसर में जैन महासभा बीकानेर की आम सभा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 मार्च । जैन महासभा बीकानेर की ओर से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ मंदिर परिसर में कन्हैयालाल बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य समारोह 31 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में जैन साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा।
त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा
जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रथम दिवस (सेवा दिवस): महोत्सव की शुरुआत सेवा कार्यों से होगी। इसके अंतर्गत चिकित्सालयों, अनाथालयों और मूक-बधिर केंद्रों में फल वितरण किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

30 मार्च (भक्ति संध्या): रात्रि 8:00 बजे से गोगागेट स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में भव्य महावीर भक्ति संध्या का आयोजन होगा। यह शाम प्रख्यात भजन सम्राट मगन जी कोचर की स्मृति को समर्पित रहेगी।

pop ronak

31 मार्च (मुख्य समारोह एवं शोभायात्रा): मंगलवार प्रातः 7:30 बजे शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से विशाल शोभायात्राएं रवाना होंगी। ये सभी यात्राएं बड़ा बाजार में सम्मिलित होकर मुख्य समारोह स्थल (गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर) पहुँचेंगी, जहाँ सुबह 9:30 बजे से धर्मसभा का आयोजन होगा।

शोभायात्रा में दिखेगा महावीर का जीवन दर्शन
महासभा के उपाध्यक्ष संजय सांड ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य बनाया जा रहा है। इसमें 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी, जो भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे महान जीवन दर्शन के अलग
अलग विषयों को जीवंत करेंगी।
जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवाओं के संगठनों से आह्वान किया कि भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के सभी आयोजनों को उत्साह व उंगम से मनावे।

समाज से उत्साहपूर्वक जुड़ने का आह्वान
बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने सकल जैन समाज की संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा संगठनों से इन आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। महिला विंग अध्यक्षा प्रेम नौलखा ने अपने विचार व्यक्त किये। जैन महासभा की आम बैठक में गणेश बोथरा, विजय कोचर (वन्देमातरम ), नवरतन गीडिया, बच्छराज नाहटा, महेन्द्र जैन,दिनेश जैन, सुनील पारख, महेन्द्र बरडिया आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के दौरान पार्श्वचंद्र सूरी गच्छ संस्था की ओर से जैन महासभा के अध्यक्षों और महामंत्रियों का बहुमान किया गया

विशेष अभिनंदन: कार्यक्रम के दौरान पार्श्वचंद्र सूरी गच्छ संस्था की ओर से जैन महासभा के अध्यक्षों और महामंत्रियों का बहुमान किया गया। अंत में अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *