ग्रामीण विकास पंचायत राज तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों और कार्यस्थलों पर मतदान की महाशपथ 26 को

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्तूबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हो रही सघन गतिविधियों के तहत 26 अक्तूबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा नगरीय निकाय के सभी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर मतदान की महाशपथ ली जाएगी।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रमों की श्रंखला में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत कार्यालयों, नगर निगम और नगर पालिकाओं के समस्त कार्यालयों के अलावा मनरेगा और शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्यस्थलों पर हजारों कार्मिक और श्रमिक, स्वच्छता कर्मी एक साथ मतदान की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर निगम आयुक्त, नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों और पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को उनके स्तर पर महाशपथ कार्यक्रम आयोजित करने और इसकी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस श्रंखला में आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *