सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में रंगोली और दौड़ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में रंगोली और दौड़ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 6 दिसंबर । सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में बालिकाओं की कलात्मक प्रतिभा और शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गोली प्रतियोगिता: कला का जौहर
थीम: बालिकाओं ने ऑपरेशन सिंदूर, महिला सुरक्षा, तुलसी विवाह, वेलकम रंगोली आदि महत्वपूर्ण थीम पर सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी कला का जौहर दिखाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निर्णायक: प्रतियोगिता में निर्णायक जज की भूमिका प्रबंध कमेटी की सदस्य सीमा जी बोथरा और राजकीय सेठ रावत मल बोथरा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अंकिता अग्रवाल ने निभाई।
प्रथम स्थान: कोमल भाटी और ग्रुप , द्वितीय स्थान: सलोनी चौधरी एवं ग्रुप, तृतीय स्थान: चंचल, आशियां एवं ग्रुप
दौड़ प्रतियोगिता: शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन
100 मीटर रेस: इस प्रतियोगिता में सलोनी चौधरी ने प्रथम, कनिष्क गुर्जर ने द्वितीय और संजना नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  तीन टांग दौड़: टीम स्पर्धा में सलोनी चौधरी एवं जसोदा विश्नोई ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संजना नायक और कनिष्का गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक शांति लाल बोथरा ने बालिकाओं की सराहना की। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा बोथरा और स्टाफ सदस्य रेखा गुप्ता, दुलीचंद भाटी, श्री माला बोथरा एवं जयश्री पंचारिया की देखरेख में किया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *