दिल दहला देने वाली घटना 16 साल के बेटे ने कर दी अपनी ही मां की हत्या

दिल दहला देने वाली घटना 16 साल के बेटे ने कर दी अपनी ही मां की हत्या
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

भरतपुर/डीग , 6 दिसम्बर । राजस्थान के डीग जिले में एक 16 साल के नाबालिग बेटे द्वारा अपनी मां की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां की हत्या की वजह इतनी मामूली थी कि हर कोई स्तब्ध रह गया।
पैसे के लिए मां का मर्डर
घटनास्थल: डीग जिले के कामां थाना इलाके में रविवार देर रात की यह घटना है।
मृतक: मां रुक्सीना (40)।
हत्या की वजह: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नाबालिग बेटा अपनी मां से ₹7,000 वापस मांग रहा था। जब मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो बेटे ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
पृष्ठभूमि: आरोपी बेटा बरसाना में एक होटल में काम करता था। जब मां उससे मिलने गई थी, तब उसने मां को ये पैसे दिए थे, जिन्हें वह वापस मांग रहा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिता ने बेटे को पुलिस के हवाले किया
वारदात के वक्त पिता सौराब सिंह मजदूरी करने के लिए हरियाणा के उटावड़ा गांव गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत लौटे और थाने पहुंचकर अपने ही बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी बेटा वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन पिता ने उसे ढूंढ निकाला। दिल पर पत्थर रखकर, पिता ने आरोपी बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे बेटे को घर में रखकर क्या करेंगे, इसे जेल में डाल दो, उसने जो काम किया उसकी जगह यही है।” आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *