बाफना स्कूल में फैकेल्टी डेवलपमेंट ओपन हाल सेशन का शानदार समापन

बाफना स्कूल में फैकेल्टी डेवलपमेंट ओपन हाल सेशन का शानदार समापन। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमजीएसयू,बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित थे।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमजीएसयू,बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 25 सितम्बर। बाफना स्कूल में 12 सितंबर से शुरू हुए फैकेल्टी डेवलपमेंट ओपन हॉल सेशन के आज समापन के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मु्ख्य अतिथि एमजीएसयू, बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि 10 दिन से ज्यादा समय तक चले इस ओपन हॉल सेशन में स्कूल के कुल 49 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न शैक्षिक मुद्दों, समस्याओं आदि पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस ओपन हाल सेशन में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं के समाधान भी खोजे गए जिनका स्कूल एकेडमिक्स में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए, उनका प्रयोग करना भी सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि ओपन हाल सेशन में विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा में भाग लेने वाले सभी 49 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान मु्ख्य अतिथि एमजीएसयू,बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित के द्वारा किया गया।

इस मौके पर एमजीएसयू, बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर विद्यार्थी का समुचित विकास करना है तो उसे क्लासरूम से बाहर निकाल कर ही किया जा सकता है। शिक्षक- शिक्षिकाओं को अध्यापन के दौरान ऐसी भाषा का उपयोग करना चाहिए जो विद्यार्थी के दिल में उतर जाए और वो विषय से शत-प्रतिशत जुड़ जाए।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने मुख्य अतिथि एमजीएसयू ,बीकानेर के वाइस चांसलर, प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित का सम्मान किया और आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *