24 घंटे में बदला हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल

24 घंटे में बदला हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अब 24 दिसंबर को खत्म हो जाएगी परीक्षा, सर्दी की छुट्टियों पर असमंजस बरकरार

बीकानेर , 27 नवम्बर। शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल 24 घंटे में ही बदल दिया है। 1 दिन पहले में जारी टाइम टेबल में 17 दिसंबर से एग्जाम शुरू होने थे और 27 दिसंबर तक चलने थे। ऐसे में शीतकालीन छुट्टियां रद्द होना तय हो गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अब सरकार ने टाइम टेबल में फेरबदल करते हुए 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ही एग्जाम करने का निर्णय कर लिया है। ऐसे में शीतकालीन अवकाश एक बार फिर 25 दिसंबर से ही शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार शाम 7 बजे इस संबंध में आदेश पर डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 14 दिसंबर को लिखित परीक्षा शुरू होगी और 24 दिसंबर तक चलेगी। वहीं स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को होंगे।

शीतकालीन अवकाश पर असमंजस बरकरार

एग्जाम की तारीखें बदलने के बाद भी शीतकालीन अवकाश को लेकर असमंजस बरकरार है। अगर 24 दिसंबर तक एग्जाम समाप्त किए जा रहे हैं तो 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो सकते हैं। हमेशा सरकार 25 दिसंबर से ही शीतकालीन अवकाश शुरू करती है और 1 जनवरी के बाद तक अवकाश रहता है। इसके बाद सर्दी तेज हो जाती है तो इसमें संशोधन करके छुट्टियां बढ़ा दी जाती है। इसी से बचने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सर्दी के बढ़ने पर ही अवकाश करने की बात कही थी।

पहले समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी

अब तक समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी, जिसके लिए जिले के किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते थे और प्रकाशित होते थे। लेकिन, अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूल में नहीं रखेंगे पेपर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं।

हर विद्यार्थी से 20 रुपए शुल्क

हाफ ईयरली एग्जाम के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपए फीस ली जाएगी। इसके अलावा ईयरली एग्जाम के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *