राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री गर्ग ने किया राजकीय बालिका एवं शिशु गृह का निरीक्षण

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री गर्ग ने किया राजकीय बालिका एवं शिशु गृह का निरीक्षण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 नवम्बर। राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर के न्यायाधिपति तथा किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग में संचालित राजकीय बालिका गृह एवं शिशु गृह का बुधवार को निरीक्षण किया । उन्होंने संस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों को प्रदत्त सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बालिका गृह अधीक्षक श्रीमती कविता स्वामी ने बताया कि न्यायाधिपति श्री मनोज कुमार गर्ग ने परिसर में पौधारोपण किया और बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए संस्था की व्यवस्थाओं की जानकारी की। संस्था में शून्य से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिये शिशु गृह (राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी) संचालित है। न्यायाधिपति ने संस्था के छोटे बच्चों से मुलाकात की। संस्था व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होने स्टाफ से बाल संरक्षण के पुनीत कार्यो को पूर्ण निष्ठा करने का आह्वान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजकीय बालिका गृह में न्यायाधिपति श्री मनोज कुमार गर्ग को बालिकाओं ने स्वयं द्वारा बनाई गई पेंटिगं भेंट की। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता सोनी, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री सुरेन्द्र कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जुगल किशोर व्यास एवं समिति सदस्य सहित संस्था के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *