21जनवरी को होगा श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर में हनुमत हवन

21जनवरी को होगा श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर में हनुमत हवन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 19 जनवरी । श्रीराम लला की मूर्ति के श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर तथा ब्रह्मलीन स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से सनातन धर्म को बल प्रदान करने वाला ‘सवा घण्टा श्री हनुमानजी के नाम – शक्ति जागरण अनुष्ठान’ के 31वें दिन यह अनुष्ठान 21 जनवरी, 2024, रविवार को प्रातः 10ः45 बजे से श्री लालेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिसमें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ, अग्नि पाठ (हनुमत हवन), श्वास पाठ और महा आरती होगी। अनुष्ठान के संयोजक विवेक मित्तल ने बताया कि गत 22 दिसम्बर से यह अनुष्ठान जारी है और 29वें दिन तक लगभग 725 साधकों द्वारा 5075 पाठ किये जा चुके हैं तथा 46400 के लगभग आहुतियां दी जा चुकी हैं।

pop ronak

रविवार को होने वाले आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रत्येक साधक से आग्रह है कि सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए वे अपने साथ 200 ग्राम देशी घी, एक कटोरी, एक चम्मच और एक छोटा हवन कुण्ड लेकर आयें और बड़ी संख्या में भागीदारी निभाकर शक्ति जागरण अनुष्ठान में अपनी आहूति प्रदान कर बल प्रदान करें।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *