हरियालो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन

हरियालो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 7 अगस्त।श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत हरियाली तीज के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत् ‘‘हरियालो राजस्थान‘‘ (एक पेड़ माॅ के नाम) कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही स्वयं सेवको ने पर्यावरण रैली निकालकर वृक्षारोपण का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. भारती सांखला ने इस अभियान की सराहना करते हुए वि़द्यार्थियों से पौधारोपण करने का आहवान किया। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, उनके बिना हमारा जीवन असंभव है।

pop ronak

प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य तथा स्वयं सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *