तुलसी इन डिजिटल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

तुलसी इन डिजिटल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

कोयंबटूर, 7 अगस्त। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री दीप कुमार जी के सानिध्य में और मुनि श्री काव्य कुमार जी के निर्देशन में तुलसी इन डिजिटल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन तेरापंथ सभा कोयंबटूर के द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुभ शुरुवात मुनि श्री दीप कुमारजी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से की गई। इसके उपरांत आचार्य तुलसी के जीवन वृत्त पर एक वीडियो दिखाया गया जो इस प्रतियोगिता का मूल था। फिर सभीको नियमो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

pop ronak

तीन राउंड के रूप में प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे रोचक तरीके से प्रश्न पूछे गए।प्रतियोगिता बहुत ही शानदार रही । इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मा‌णक टीम रही और द्वितीय स्थान पर रायचंद टीम रही ।

प्रतियोगिता के विजेताओं को तेरापंथ सभा की ओर से पुरस्कार दिए गए। जनता से भी प्रश्न पूछे गए। बहुत रोचक ढंग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुनि श्री काव्य कुमार जी का श्रम रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन निर्मल बेगवानी ने किया कार्यक्रम में जनता की अच्छी उपस्थिति रही।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *