बीकानेर संभाग में गर्मी का रेड अलर्ट, कोटा-उदयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजस्थान में आंधी-बारिश से पेड़ और टीन शेड उखड़े

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 23 मई। राजस्थान में गर्मी और लू के साथ आंधी-बारिश का भी दौर चल रहा है। प्रदेश में कल 7 शहरों (श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी और वनस्थली) का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। गुरुवार शाम अचानक भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के आस-पास मौसम बदला। भीलवाड़ में तेज आंधी-बारिश से पेड़ और घर में लगे सोलर प्लेट तक उखड़ गए। चित्तौड़गढ़ के साडास गांव में तेज हवा से दीवार गिरी और मां-बेटे की मौत हो गई। शुक्रवार को प्रदेश के बीकानेर संभाग में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर-कोटा संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर में बने एक साइक्लोनिक सिस्टम के कारण 26-27 मई से पूरे राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

pop ronak
BC opening

कोटा, उदयपुर संभाग में बदला मौसम, भीलवाड़ा में 1 इंच बरसात
कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में बुधवार की शाम मौसम में बदलाव हुआ। यहां बादल छाए और तेज आंधी चली। इसके साथ कई जगह हल्की बारिश हुई।
सबसे ज्यादा बरसात भीलवाड़ा के शाहपुरा में 30एमएम, बिजौलिया में 15, मांडलगढ़ में 8, बांसवाड़ा के जगपुरा में 9 एमएम, लुहाड़िया, सलोपत में 7-7, बागीदौरा में 6, उदयपुर के वल्लभनगर 4 एमएम, ऋषभदेव और कानोड़ में 2-2, राजसमंद के रेलमगरा में 6, चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 10, भूपालसागर, रावतभाटा में 11-11, बड़ी सादड़ी में 16, निम्बाहेड़ा में 13, प्रतापगढ़ में 1, बारां में 3, झालावाड़ में पचपहाड़ में 14, डग में 10, झालरापाटन, मनोहरथाना में 6-6 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी इन जगहों पर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

श्रीगंगानगर में पारा सबसे ज्यादा

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। लगातार दूसरा दिन रहा जब गंगानगर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार गया। यहां सुबह से ही तेज लू चली, जो शाम तक जारी रही। गंगानगर के अलावा जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 45.8, बीकानेर में 46.6, चूरू में 46.1, फलोदी में 45, पिलानी (झुंझुनूं) में 45.3 और टोंक के वनस्थली में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *