बीकानेर में गर्मी का कहर, 22 मई को ओरेंज अलर्ट, पारा 45 डिग्री पार

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पीएम मोदी की जनसभा वाले दिन 46 डिग्री जाने की संभावना

बीकानेर , 21 मई। बीकानेर में तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे ही पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके दोपहर तक 45 डिग्री से अधिक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू की आशंका जताते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मई को ओरेंज अलर्ट रहेगा, जिस दिन मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का भी है। 23 और 24 मई को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

pop ronak
BC opening

गर्मी के चलते दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कें सूनी दिख रही हैं। कोटगेट, केईएम रोड, गंगाशहर , जोशीवाड़ा और दाऊजी मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नाम मात्र की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। इस बीच 16 जिलों के लिए आज राहत की खबर है। मौसम केंद्र जयपुर ने अलवर, भरतपुर सहित 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, जयपुर सहित 10 जिले ऐसे हैं जहां लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी-लू के प्रकोप से 24 मई तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सीजन का सबसे अधिक तापमान

वहीं, मंगलवार को 6 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। करौली, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 47 साल के युवक का शव सड़क किनारे मिला। परिवार का दावा है कि ज्यादा गर्मी पड़ने और प्यासा रहने के कारण उसकी मौत हुई है।गर्मी से बचाव के लिए जयपुर, अलवर, चूरू सहित कई शहरों में मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी करवाया गया। उधर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, भीलवाड़ा के बिजौलिया में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

दोपहर में भीषण गर्मी झेलने के बाद उदयपुर, झालावाड़, बारां, सिरोही और उनके आसपास के एरिया में धूलभरी तेज हवा चली। बादल भी छाए। मौसम विभाग ने उदयपुर और कोटा संभाग में 24 मई तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *