44 डिग्री तापमान में पलाना में आम सभा को सम्बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान का यह पहला दौरा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रधानमंत्री 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 21 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टशनों का निर्माण कांग्रेस राज में हुआ था। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट की प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे के लिए कल 22 मई एक ऐतिहासिक दिन है। अमृत स्टेशन सुविधादायक होने के साथ.साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और हमारी शानदार संस्कृति का वाहक बनेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान का यह पहला दौरा है। मोदी नाल एयरबेस पर एयरफोर्स के जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं।पीएम मोदी बीकानेर में देशनोक करणी माता के दर्शन करेंगे। देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पलाना (देशनोक) में सभा को संबोधित करेंगे। मोदी के स्वागत के लिए सड़कों पर आगामी चुनावों में भाजपा की टिकट चाहने वाले नेताओं ने बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। सीएस सुधांश पंत ने बुधवार को पलाना में सभा स्थल का जायजा लिया।

44 डिग्री तापमान में पलाना में आम सभा को करेंगे सम्बोधित

बीकानेर की धरा पर 3 घंटे 25 मिनट तक रहेंगे पीएम मोदी, सुबह 8.45 बजे दिल्ली से बीकानेर के लिए होंगे रवाना, सुबह 9.50 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुबह 9.55 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से देशनोक के लिए होंगे रवाना, सुबह 10.20 बजे देशनोक हैलीपेड, 10.30 बजे करणी माता मंदिर, सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक यानि 15 मिनट माता रानी के दर्शन, सुबह 10.50 बजे करणी माता मंदिर से सडक मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, देशनोक रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 से 11:15 बजे करेंगे उ‌द्घाटन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन, साथ में बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, सुबह 11.30 बजे पलाना पहुंचकर 44 डिग्री तापमान में सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.

इधर, पीएम ने बुधवार को ट्वीट कर कहा- राजस्थान के अपने दौरे में कई और परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी अवसर मिलेगा। इनमें अनेक सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनसे जहां आवाजाही की सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारे डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी और मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और पलाना में एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिन्हें क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। करणी माता मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सेवा करने वाला देशनोक रेलवे स्टेशन मंदिर वास्तुकला, मेहराब और स्तंभ विषयवस्तु से प्रेरित है। तेलंगाना में बेगमपेट रेलवे स्टेशन काकतीय साम्राज्य की वास्तुकला से प्रेरित है। बिहार में थावे स्टेशन में 52 शक्तिपीठों में से एक मां थावेवाली का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न भित्ति चित्र और कलाकृतियां शामिल हैं और मधुबनी पेंटिंग को भी दर्शाया गया है। गुजरात का डाकोर स्टेशन रणछोड़राय जी महाराज से प्रेरित है। देश भर में पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, दिव्यांगजनों के लिए यात्री-केंद्रित सुविधाओं और यात्रा के अनुभव को बेहतर करने के लिए टिकाऊ प्रथाओं को एकीकृत किया गया है।

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है, जिससे रेलवे संचालन अधिक कुशल और पर्यावरण अनुकूल बन रहा है। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किलोमीटर) की आधारशिला रखेंगे और सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर); फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर); उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर); फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) रेल लाइन विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

राजस्थान में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री 3 वाहन अंडरपास के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे। वे राजस्थान में 7 सड़क परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे। 4850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ये सड़क परियोजनाएं माल और लोगों की सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगी। राजमार्ग भारत-पाक सीमा तक फैले हुए हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए आवाजाही में सुगमता को बढ़ाते हैं और भारत के रक्षा अवसंरचना को मजबूत करते हैं।

सभी के लिए बिजली तथा हरित और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री बीकानेर और नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर परियोजनाओं सहित बिजली परियोजनाओं और पार्ट बी पावरग्रिड सिरोही ट्रांसमिशन लिमिटेड और पार्ट ई पावरग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड के विद्युत निकासी के लिए पारेषण प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे। वे बीकानेर में सौर परियोजना, पावरग्रिड नीमच और बीकानेर परिसर से निकासी के लिए पारेषण प्रणाली, फतेहगढ़-II पावर स्टेशन में परिवर्तन क्षमता के विस्तार सहित बिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करेंगे और कार्बन उत्सर्जन को कम करेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए राजस्थान में राज्य सरकार की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें 3,240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन और रखरखाव के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है। इसमें अतिरिक्त 900 किलोमीटर नए राजमार्ग भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री बीकानेर और उदयपुर में बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर में नर्सिंग कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना, अमृत 2.0 के तहत पाली जिले के 7 शहरों में शहरी जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्गठन सहित क्षेत्र में विभिन्न जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *