CM केजरीवाल की पत्नी से मिले हेमंत सोरेन, कल्पना गले मिलते हुए आई नजर, संजय सिंह भी रहे मौजूद

CM केजरीवाल की पत्नी से मिले हेमंत सोरेन, कल्पना गले मिलते हुए आई नजर, संजय सिंह भी रहे मौजूद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

नयी दिल्ली , 13 जुलाई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे. यहां उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस मुलाकात से जुड़ा आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया. पोस्ट में इस मुलाकात का वीडियो भी लगाया गया है और लिखा गया कि तानाशाही के खिलाफ एकजुट है ‘इंडिया।

pop ronak

बिना किसी सबूत के सीएम को जेल में डाल हुआ है

हेमंत सोरेन की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात पर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीने हेमंत सोरेन ने जेल में बिताए इसकी वजह थी प्रधानमंत्री और भाजपा की राजनीति। पीएम मोदी और बीजेपी की बदले की राजनीति विपक्ष को जेल में डालकर प्रचार से रोकने वाली राजनीति का शिकार हेमंत सोरेन हुए। अरविंद केजरीवाल भी उसी का शिकार हुए है। मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत और आधार के जेल में डाल रखा है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि कोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन फिर भी ईडी ने सीबीआई का मामला बनकर उन्हें जेल में रखा है. जो कुछ भी आम आदमी पार्टी के साथ हो रहा उसकी हेमंत सोरेन ने निंदा की और हमारा साथ देने का भरोसा दिया.

हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से भी की मुलाकात

दिल्ली सीएम के घर पहुंचने से पहले हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. सोनिया गांधी से इस मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- कि जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी के साथ हमारी मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं।

28 जून को जेल से बाहर आए थे हेमंत सोरेन

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *